अवैध हथियार के साथ आरोपी काबू
अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा गांव कैलरम क्षेत्र से एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से 315 बोर देसी पिस्तौल तथा 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार की टीम सायंकालीन गस्त दौरान कैलरम बस अड्डा पर मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव जखोली निवासी सचिन अवैध देसी पिस्तौल लिए हुए है, जो अभी गांव बाता से कैलरम जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास कहीं जाने के लिए किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध जखौली निवासी सचिन को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर का अवैध लोडिड पिस्तौल बरामद हुआ। जिसकी जांच दौरान पिस्तौल के चैंबर से 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज करके आरोपी को शस्त्र अधिनियम तहत एएसआई गुरदान द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
