गेहूं के कट्टे चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों पर एसपी उपासना के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अर्जुन नगर कैथल निवासी अमनप्रीत की शिकायत अनुसार अर्जुन नगर स्थित उसकी आटा चक्की से 3 जनवरी की सुबह करीब चार बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 6 कट्टे गेहुं चोरी कर लिए गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी महादेन कालोनी कैथल निवासी शुभम तथा सिरटा रोड़ कैथल निवासी अमीन खान को काबू कर लिया गया। पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा 6 कट्टे गेहुं तथा वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली गई। इसके अतिरिक्त आरोपियों से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि आरोपियों नें 10 जनवरी 2026 को महादेव कॉलोनी कैथल में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से एक 40 किलो रैवड़ी का कट्टा भी चोरी करना करना भी कबूल किया हैं जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज हैं। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu