चलते ट्रक से चावल कट्टे चोरी करने के मामले में दो आरोपी काबू

चोरी का वारदात करने वाले आरोपियों पर एसपी उपासना के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए चलते ट्रक से चावल कट्टे चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव दोस्तपुर महेंद्रगढ़ निवासी वीरेंद्र की शिकायत अनुसार वह करीब दस सालों से ड्राइवर का कार्य कर रहा है। वह 10 जनवरी को मध्यप्रदेश से ट्रक में एक हजार चावल के कट्टे लोड करके कैथल के लिए निकला था। उसे यह चावल लेखराज नरेंद्र कुमार राइस मिल में पहुंचाने थे। 11 जनवरी को रात करीब पौने 12 बजे शेरगढ़ रोड नजदीक पावर हाउस के पास चोरों ने चलते ट्रक से करीब 15 कट्टे चावल के चोरी कर लिए थे। जैसे ही वह राइस मिल में पहुंचा तो उसे कट्टे चोरी होने की जानकारी मिली। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए शेरगढ़ रोड़ कैथल से आरोपी जाखौली अड्डा कैथल निवासी बंटी तथा चांद को काबू कर लिया गया। आरोपियों पर पहले भी कट्टे व बैटरी चोरी करने के मामले दर्ज है। आरोपियों से पूछताछ दौरान चोरीशुदा दो चावल कट्टे व वारदात में प्रयुक्त बाइक तथा 10 हजार रुपए नकदी बरामद की गई। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu