इनाम का लालच देकर बुजुर्ग से अंगूठी ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
थाना कलायत क्षेत्र में एक बुजर्ग से इनाम का लालच देकर धोखाधड़ी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई लखविंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी इंदिरा कालोनी रोहतक निवासी गुरजीत उर्फ मिन्नी व शमशेर सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी जगमल की शिकायत अनुसार 22 अक्तुबर की सुबह वह घर से अनाज मंडी कलायत के लिए गर्ल स्कुल के पास पहुंचा तो बैग लिए एक व्यक्ति ने उसे रोक लिया। व्यक्ति ने उसे इनाम की पर्ची खोलने के लिए बोलो तो उसने मना कर दिया। जिसके कुछ समय बाद 2 अज्ञात व्यक्ति वहां आए तो उन्होने इनाम के लिए पर्ची खोली तो उनका ही नाम निकला जिसमें उसको 500 रुपये इनाम के रूप मे नगद दे दिए। जिसके बाद 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे भी पर्ची खोलने के लिए बोला तो मैंने भी 10 रुपये की पर्ची खोल दी जिसमें उसको 500 रुपये नकद इनाम दे दिए। जिसके बाद उन 2 अज्ञात व्यक्तियों ने 5 हजार की पर्ची खोली जिसमें 50 हजार व 1 लाख रुपये का इनाम निकला। जिसके बाद लालच में आकर उसने भी पर्ची खोल दी तो उसका भी 50 हजार की इनाम निकल गया। जिसके बाद इनाम देने वाले व्यक्ति ने बोला की इनाम लेने के लिए आप तीनों को पहले 30 हजार रुपये देने होगे। जिसके लिए उन दोनों अज्ञात व्यक्तियों अपनी अपनी अंगूठी निकालकर दें दी। तो उसके पास भी 30 हजार रुपये नहीं थे तो अपनी अंगूठी निकालकर उस व्यक्ति को दे दी। उसकी अंगूठी लेने के बाद तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर बोले की इनाम लेने के लिए बीपीएल आफिस कलायत आ जाना कहकर भाग गए। कैंची चौंक कलायत पर सब जगह जाकर देखा तो कोई भी बीपीएल आफिस नहीं दिखाई दिया। उपरोक्त धोखाधड़ी बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपियों के कब्जे से 30 हजार रुपए बरामद किए गए है। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
