2 किलो 605 ग्राम अफीम बरामदगी मामले में अफीम सप्लायर गिरफ्तार

नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर एसपी उपासना के आदेशानुसार नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए 2 किलो 605 ग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल के एएसआई जगभान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव जाग्गर जिला गया बिहार निवासी राजीव रंजन को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 जुलाई को एंटी नारकोटिक सेल के एसआई बलराज सिंह की टीम द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर कैथल ढाण्ड रोड खनौदा मोड टीक पर नाका बन्दी कर ढाण्ड कि तरफ से आई एक बीट गाड़ी को रुकवाकर पुलिस टीम द्वारा गाड़ी चालक अमन विहार कॉलोनी बरवाला जिला हिसार निवासी सुभाष को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से 2 किलो 605 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई जगभान सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी सुभाष ने कबूल किया था कि उसको यह अफीम राजीव उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाई गई है। आरोपी राजीव किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद था। जिसकी माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाकर गिरफ्तार किया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 6 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu