इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर 20 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी काबू

पुलिस अधीक्षक उपासना के दिशा-निर्देशों पर साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवक से 20,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता देवीगढ़ रोड, कैथल निवासी हर्ष की शिकायत अनुसार 4 जून 2025 को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर शिवानी चौधरी नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच नियमित चैटिंग होने लगी। उसने स्वयं को राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी की छात्रा बताते हुए कहा कि उसके पास मोबाइल फोन नहीं है और वह केवल टैब से चैट कर सकती है, इसलिए कॉल संभव नहीं है। विश्वास में लेने के बाद  उसने भावनात्मक बातें शुरू कीं और दिनांक 1 जुलाई 2025 को उसे बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है और घूमने जाना चाहती है, लेकिन पिता से अनुमति नहीं ले पा रही है। उसने कहा कि वह उसके पिता से बात करके अनुमति दिलवा दे। इसके लिए उसने एक मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाया, जिस पर उसने कॉल की। फोन पर बात करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को युवती का पिता बताया और भरोसा दिलाया कि वह अगले दिन पैसे लौटा देगा, यदि शिकायतकर्ता अभी पैसे दे दे। इस पर युवती के कहने पर उसने ने उनके द्वारा बताई यूपीआई आईडी पर 20,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन जब उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे और पुनः 8,000 रुपये की मांग करने लगे, जिससे उसको ठगी का संदेह हुआ। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में ए.एस.आई. प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी फरीदाबाद निवासी कौशल तथा विपिन सारस्वत नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों को भावनात्मक जाल में फंसाते थे और फिर पैसों की मांग कर ऑनलाइन ठगी करते थे। व्यापक पूछताछ उपरांत दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिये गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *