2 किलो 150 ग्राम डोडा चूरापोस्त के साथ सप्लायर गिरफ्तार

एसपी उपासना के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचकर नशा सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसते हुए थाना चीका पुलिस एसएचओ पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा डोडा चुरापोस्त सप्लायर आरोपी गांव बिच्छियां निवासी राममेहर को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 अगस्त को थाना चीका पुलिस के एएसआई जसबीर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर चीका से कैथल रोड पर नाकाबंदी शुरू कर कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए संदिग्ध गांव सीँह निवासी नरेश कुमार को काबु किया गया था। जिसके कब्जे में पॉलीथिन से 2 किलो 150 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके आगामी जांच एएसआई सुरेंद्र सिंह द्वारा अमल में लाई गई। आगामी जांच दौरान खुलासा हुआ कि नरेश कुमार को यह डोडा चुरापोस्त राममेहर उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी के कब्जे से 730 हजार रुपए ड्रगमनी बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *