कमेटी चौक रोड को लेकर डीसी अपराजिता ने लिया कड़ा संज्ञान

शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में शुमार कमेटी चौक रोड की खराब हालत को लेकर डीसी अपराजिता ने कड़ा संज्ञान लिया है। सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए डीसी ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और सड़क को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश जारी किए। जिसके बाद संबंधित विभागों द्वारा इसे दुरुस्त करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी अपराजिता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में कोताही और जनता की परेशानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कमेटी चौक एक मुख्य मार्ग है, यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विभाग आपसी तालमेल बिठाकर इस सड़क का स्थाई समाधान करें। वहीं लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि डीसी के आदेशानुसार सड़क के गड्ढे भर दिए गए हैं और जल्द ही इनका पैच वर्क कर दिया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *