दुमाड़ा में लाइब्रेरी का डीसी ने किया शुभारंभ

जिला प्रशासन द्वारा जनसेवा की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गांव दुमाडा में एक आधुनिक लाइब्रेरी की सौगात दी है। डीसी अपराजिता ने स्वयं गांव में पहुंचकर इस लाइब्रेरी का लोकार्पण किया और  विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। गौरतलब है कि पिछले दिनों जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की मांग की थी। उस समय तत्कालीन डीसी प्रीति ने ग्रामीणों की मांग पर गांव के युवाओं की पढ़ाई के लिए जल्द ही एक लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। इसके बाद सीएसआर फंड के माध्यम से इस लाइब्रेरी का निर्माण करवाया गया।  लाइब्रेरी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिस पर डीसी अपराजिता ने सोमवार को गांव में पहुंच कर विधिवत तौर पर इसका उद्घाटन किया। जनरल चौपाल में इस लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।  एक साथ 32 विद्यार्थी यहां बैठकर शांतिपूर्वक पढ़ाई कर सकते हैं। लाइब्रेरी में दो कंप्यूटर सिस्टम लगाए गए हैं ताकि युवा ऑनलाइन संसाधनों का लाभ उठा सकें। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण किताबें उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही लाइट्स, पंखे और आरामदायक फर्नीचर की व्यवस्था की गई है ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई बाधा न आए। उद्घाटन के दौरान डीसी अपराजिता ने युवाओं और अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है। यह लाइब्रेरी केवल एक भवन नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने वाला केंद्र है। गांव के अधिक से अधिक विद्यार्थी यहां आएं, उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर गांव व जिले का नाम रोशन करें। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब गांव के बच्चों को लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वे गांव में ही रहकर तैयारी कर सकेंगे। इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रितू शर्मा, सरपंच सुषमा देवी, कुशलपाल, साधु राम, महीपाल, दलबीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu