डीसी अपराजिता ने किया शेरगढ़ राजकीय स्कूल का दौरा

प्रशासन और शिक्षा विभाग जमीनी स्तर पर बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बना रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को डीसी अपराजिता ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में आयोजित जॉयफुल  एक्टिविटी में भाग लिया। इसमें आयतन और घनत्व के आधार पर बड़ी संख्याओं का अनुमान लगाना सिखाया गया। उन्होंने बच्चों के साथ-साथ खेल-खेल में  जॉयफुल एक्टिविटी के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक प्रक्रियाओं पर संवाद किया। नन्हे-मुन्ने बच्चे डीसी के साथ हुए संवाद से खुश नजर आए। डीसी ने बच्चों को खुलकर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अपराजिता ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के लिए काफी लाभकारी है। उन्होंने कहा कि किसी समय एक बार असफल होने पर आगे का रास्ता बंद नहीं हो जाता। बच्चों को इस तरह की सीखने की प्रक्रिया में शामिल करते हुए उनके अंदर से असफलता के भय को निकाला जा सकता है। साथ ही उन्हें सफलता के लिए प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। यह एक्टिविटी गणित के प्रति बच्चों का डर दूर करने का एक बेहतरीन तरीका है, ताकि बच्चों को रटने के बजाय व्यावहारिक रूप से संख्याओं का ज्ञान हो। गणित जैसे कठिन विषय खेल-खेल में आसान और मनोरंजक बन जाते हैं। जब बच्चे का अनुमान असल संख्या के करीब पहुंचता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के शब्दों का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल तथ्यों को सीखना नहीं है, बल्कि मस्तिष्क को सोचने के लिए प्रशिक्षित करना है। इसलिए बच्चे इस प्रकार की गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लें। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी, प्रधानाचार्य जितेंद्र, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता, एआईपीआरओ अमित कौशिक, जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल और जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu