खेतों से केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

थाना ढांड क्षेत्र में खेत से बिजली केबल चोरी करने के मामले की जांच थाना ढांड एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई सिकन्दर की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव सलिमपुर मदुद निवासी सुनील को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  गांव कोल निवासी जितेन्द्र कि शिकायत अनुसार वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है और उसके खेत में बिजली ट्यूबवेल का कनेक्शन लगा हुआ है। 18 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति उसके व पड़ोसियों के खेत से ट्यूबवेल स्टार्टर व 300 फुट केबल चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *