अवैध देशी पिस्तौल सहित आरोपी काबू
अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी उपासना के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सोमवार को स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक आरोपी को 315 बोर अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में एसआई मुकेश कुमार की टीम सायंकालीन गश्त दौरान सीवन बाईपास नाका कैथल पर मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस टीम को गुप्त जानकारी मिली कि संजय बस्ती चीका निवासी अमित उर्फ कागा सीवन रोड़ स्थित ड्रेन पुल पर किसी के इंतजार में खड़ा हैं जिसके पास अवैध असला हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देकर सीवन रोड़ स्थित ड्रेन पुल पर दबिश दी गई। संदिग्ध लड़के ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान संजय बस्ती चीका निवासी अमित उर्फ कागा के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज करके मौके पर एसआई मुकेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मंगलवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
