ज्वेलर्स दुकान से चोरी के मामले में 2 आरोपी काबू
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रवि कुमार की शिकायत अनुसार उनकी करनाल रोड स्थित रवि ज्वेलर्स दुकान को 17 फरवरी 2026 की शाम बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा मिला तथा सीसीटीवी कैमरे का रुख भी बदला हुआ पाया गया। जांच के दौरान दुकान से करीब 1.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण तथा लगभग 18 ग्राम सोने के जेवर चोरी होना सामने आया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील की टीम द्वारा करते हुए आरोपी नरवाना निवासी पंकज तथा संदीप को नरवाना से काबू के लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 8 चांदी चुटकी, 3 चांदी अंगूठी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों का अदालत से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
