इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा सामान चोरी किए जाने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ द्वारा 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव साघन निवासी रिंकु की शिकायत अनुसार उनकी सदर बाजार कैथल में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। 22 जनवरी को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने देखा कि दुकान के ऊपर बने स्टोर का दरवाजा टूटा हुआ था तथा साथ लगते महावीर निवासी गांव अटैला के ऑफिस का दरवाजा भी टूटा मिला। स्टोर की जांच करने पर 8 एलईडी पैनल, एलईडी कार्ड का एक डिब्बा तथा एक एल्यूमीनियम का दरवाजा चोरी पाया गया। वहीं महावीर के ऑफिस से मंदिर की करीब 500 रुपये नकदी, दो बैंक की कॉपियां, चेक बुक तथा कुछ प्रॉपर्टी संबंधी कागजात भी गायब मिले। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। एसपी उपासना के आदेशानुसार मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोप शक्ति नगर कैथल निवासी अमन व प्रिंस को चंदाना रोड़ कैथल से काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए 7 एलईडी पेनल तथा टूटी हालात में एल्युमीनियम दरवाजा बरामद कर लिया गया। आरोपी अमन पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है। दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *