509 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-1 पुलिस ने थाना चीका क्षेत्र से एक आरोपी 509 ग्राम अफीम सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम गश्त दौरान बस अड्डा हरिगढ़ किंगन के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बलजीत कुमार निवासी डेरा भाग सिंह चीका,  अवैध रूप से अफीम तस्करी का कार्य करता है। जो वह इस समय गांव भागल से चीका जाने वाले रजबाहा के कच्चे रास्ते पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास अफीम लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा है। जिस तुरंत रेड करके अफीम सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन करते हुए उक्त स्थान पर दबिश देकर हाथ में पिट्ठू बैग लिए खड़े संदिग्ध युवक डेरा भाग सिंह चीका निवासी बलजीत कुमार को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला सुरेश कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में बैग में रखे एक पारदर्शी पन्नी से 509 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई कमलजीत सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu