युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंदड़ी निवासी युवक पर पुरानी रंजिश के चलते किए गए जानलेवा हमले के मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक आरोपी को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया का गाँव मुन्दड़ी निवासी प्रदीप की शिकायत अनुसार वह गाँव में जिम चलाता है,  उसकी मुंदड़ी निवासी युग, सुनील व अनिल, विकास तथा प्रवीन के साथ काफी समय से रंजिश चल रही है। इनके खिलाफ थाना पुण्डरी में पहले मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों को जमानत मिलने के बावजूद वे उसे और उसके परिवार का पीछा कर जान से मारने की धमकियाँ देते रहे। 14 सितंबर शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच वह अपने दोस्त पवन के साथ सैर कर कठवाड़ वाली सड़क से वापस लौट रहा था। मुर्गी फार्म के आगे उन्हें बिना नंबर की काले शीशे वाली स्कॉर्पियो ने रोक लिया। गाड़ी से 7–8 युवक उतरकर आए, जिनके चेहरे ढके हुए थे और हाथों में लाठी, डंडे, गंडासी व रिवॉल्वर थे। आरोपियों ने प्रदीप पर गंडासी व हथियारों से हमला करते हुए कहा कि “युग और सीआईए वाले प्रवीन थानेदार से दुश्मनी का मजा चखाते हैं। हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार किए जिससे प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया तथा सभी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। जिसे इलाज के लिए अंबाला के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी अरुण निवासी पट्टी अफगान कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। आरोपी अरुण भी उक्त हमला करने की वारदात में शामिल था। आरोपी का सोमवार को न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *