‘ऑपरेशन स्माइल’ टीम ने गुमशुदा महिला व उसके दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया

हरियाणा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्माइल’ अभियान के तहत ऑपरेशन स्माइल’ पुलिस टीम द्वारा थाना पूंडरी क्षेत्र से गुमशुदा हुई महिला व उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत अनुसार उसकी पत्नी 27 मार्च 2026 को यह कहकर घर से निकली थी कि वह कुरुक्षेत्र जाएगी और दो दिन बाद वापस लौट आएगी। महिला अपने साथ कपड़ों का बैग और दोनों बच्चों को भी ले गई थी। निर्धारित समय बीत जाने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। ‘ऑपरेशन स्माइल’ पुलिस टीम में शामिल पीएसआई सुमित, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार, लेडी एचसी सरोज, सिपाही मंदीप व महिला सिपाही सोनिया की टीम द्वारा करनाल रेलवे स्टेशन से उपरोक्त महिला को उसके बच्चों सहित बरामद किया गया। उपरोक्त महिला घरेलू परेशानी कारण अपने बच्चों सहित ट्रेन की मार्फत मुंबई पहुंच गई। पुलिस टीम को सूचना मिली कि किसी नेक इंसान ने उनको वापिस मुंबई से अमृतसर वाली ट्रैन में बैठा दिया। पुलिस द्वारा अपने सूचना तंत्र व तकनीकी सहायता से उक्त ट्रैन को ट्रेस किया तथा शनिवार सुबह उक्त ट्रेन में से महिला व बच्चो को बरामद किया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए महिला व बच्चो को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर ‘ऑपरेशन स्माइल’ के उद्देश्य को सार्थक किया गया है, जिसमें बिछड़े लोगों को उनके परिवार से मिलाकर उनकी मुस्कान लौटाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *