2 ग्राम स्मैक सहित आरोपी काबू
जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी हरनोली पुलिस की टीम ने एक आरोपी को 2 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी हरनोली प्रभारी एएसआई राजेश कुमार टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम के लिए घघर पुल बाऊपुर डंडोता के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव बलबेड़ा पंजाब निवासी रवि कुमार जो बाइक पर सवार होकर गांव डंडौता की तरफ से गांव बाउपुर की तरफ आयेगा जिसके पास नाजायज असला है, जिसको घघर पुल बाऊपुर डंडोता के पास नाकाबंदी करके नाजायज असला सहित काबू आ सकता है । सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी गठित की और घघर पुल बाऊपुर डंडोता पर नाकाबंदी करके कुछ समय बाद गांव डाडौंता की तरफ से आए संदिग्ध बाइक सवार को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान उपरोक्त गांव बलबेड़ा पंजाब निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के पेंट की जेब से एक प्लास्टिक पन्नी से 2 ग्राम चिट्टा( स्मैक) बरामद हुई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई जसबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिसेस पूछताछ की जा रही हैं।
