32 बोर देसी पिस्तौल तथा एक कारतूस सहित आरोपी काबू

अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत सीआईए-1 पुलिस द्वारा गांव सारण बस अडडा से एक आरोपी को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से .32 बोर देसी पिस्तौल तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह व एचसी पवन कुमार की टीम सायंकालीन गस्त दौरान देवबन कैंची पर मौजूद थी। जहां पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली की गांव पेगा जिला जींद निवासी अभिषेक अवैध देसी पिस्तौल लिए हुए है, जो अभी गांव सारण बस अड्डा के पास कहीं जाने के लिए किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है। पुलिस द्वारा सतर्कता व मुस्तैदी का परिचय देकर की गई त्वरित कार्रवाई दौरान उपरोक्त स्थान पर दबिश देकर संदिग्ध गांव पेगां जिला जींद निवासी अभिषेक को काबू कर लिया गया। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुए। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज करके आरोपी को एएसआई रघुबीर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *