दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा आरोपी प्रेम नगर नरवाना निवासी दीपक को काबू किया गया। दूसरे मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ के एएसआई करनैल सिंह की टीम द्वारा आरोपी फतेहपुर पुंडरी निवासी डिम्पल उर्फ दीपक को काबु कर लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि गांव चंदाना निवासी मुनीश कुमार की शिकायत अनुसार 19 अप्रैल की सुबह हनुमान वाटिका के गेट के पास से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। जबिक अन्य मामले में कलायत निवासी संदीप की बाइक 19 अक्तुबर 2025 को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जो थाना कलायत में अलग अलग मामले दर्ज किए  गए थे। दोनो आरोपियों के कब्जे से 2 चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई।  दोनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *