मोबाइल छीनकर भागने वाले दो आरोपी काबू

जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के कुशल नेतृत्व में अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से बाइक सवार आरोपियों द्वारा मोबाइल छीनने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गांव करोड़ा निवासी सुनील की शिकायत अनुसार 12 फरवरी को वह अपनी सीएससी सेंटर की दुकान बंद कर करीब शाम 5:30 बजे बस अड्डा कैथल की तरफ जा रहा था। जब वह बालाजी कॉलोनी गली नंबर 3 के पास पहुंचा, तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उसके हाथ से उसका सैमसंग मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी कम्बोज कॉलोनी कैथल निवासी पिंटू तथा पंत नगर कैथल निवासी दीपक को ग्योग रोड कैथल से काबू कर लिया गया। पूछताछ दौरान दोनों आरोपियों द्वारा उक्त छीना झपटी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *