रात्रि प्रवास में एडीसी डॉ. सुशील कुमार का जनसंवाद, मौके पर समस्याओं के समाधान के आदेश

 एडीसी डॉ सुशील कुमार ने गांव थेह मुकेरियां के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए की जल्द ही इन समस्याओं का समाधान करवाकर रिपोर्ट एडीसी कार्यालय में प्रस्तुत करें।  

        एडीसी डॉ सुशील कुमार ने कहा कि माननीय उपयुक्त महोदया अपराजिता के नेतृत्व में जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की अनेकों योजनायें चलाई जा रही हैं। गांव वासी इन योजनाओं का लाभ उठायें। लोगो को इन योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी हो, इसी उद्देश्य से ऐसे आयोजन किये जाते हैं। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने बच्चों को अधिक शिक्षा प्रदान करें। प्राइमरी स्कूल में बच्चों की संख्या कम है, इसे बढ़ाए, ताकि गांव के स्कूल को 10वी तक अपग्रेड करवाने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया। गांव में बच्चों को खेलों, जिम में जाने के लिए प्रेरित करें। बच्चों को मोबाइल की लत से दूर करें। समाज में नशे पर चिंता व्यक्त की और ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए सभी से मिलकर इस पर रोक लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल युवाओं के भविष्य को खराब करता है, बल्कि पूरे समाज को भी प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ।   एडीसी डॉ सुशील कुमार व अन्य अधिकारी गण ने  प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद एडीसी के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग, बैंकिंग,  बिजली विभाग, कृषि विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अपने अपने विभाग से जुडी स्कीमों की गहनता से जानकारी दी गई। गांव के शिव कुमार ने सूर्य मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया, जिसके बारे में उन्होंने पूर्ण जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने एडीसी के सामने पानी निकासी की समस्या रखी, जिस पर एडीसी ने सरपंच और पंचायती राज के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द इस समस्या का समाधान करवाएं। पेयजल की समस्या पर एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा कि वे पानी की जांच व उपलब्धता सुनिश्चित करवाएं। अनुसूचित जाति की चौपाल के निर्माण कार्य को डी प्लान के अंतर्गत बनाने के निर्देश दिये। इसके अलावा ग्रामीणों ने एडीसी के सामने पेंशन सहित विभिन्न समस्या को रखा, जिस पर जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

अतिरिक्त उपायुक्त डॉ सुशील कुमार ने गांव वासियो की मांग पर गांव के बस अड्डे पर  बसों को रोकने सहित पेयजल समस्या पर गांव और स्कूल मे  सबमर्सिबल लगवाकर समस्या के समाधान के आदेश दिए । साथ ही ई लाइब्रेरी,  पानी निकासी समस्या, अनुसूचित जाति की अधूरी चौपाल का कार्य पूरा करवाने, जरूरत अनुसार जीरामजी योजना का लाभ देने का आश्वासन दिया।

सीटीएम संजय कुमार ने भी ग्रामीणों को सरकार की स्कीमों की जानकारी दी। एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के कहा कि हर सोमवार व वीरवार को एसडीएम कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस शिविर में ग्रामीण अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। 

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मार्किट कमेटी के चेयरमैन जगमाल राणा ने सभी अधिकारीगण का धन्यवाद किया। गांव थेह मुकेरियां की ग्राम पंचायत द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों का फूल मालाओं   के साथ सम्मान किया गया।

गांव के सरपंच हरमगन सिंह ने अधिकारियों का स्वागत किया और गांव की ओर से मांगपत्र भी रखा । जिसमे  गांव से लगती सड़क जो भुना से जुड़ती है का निर्माण कार्य, चीका कैथल रोड पर बस  क्यू सेल्टर पर बसों का रूकना, स्कूल से संबंधित खेल ग्राउंड की चार दिवारी, कचरा शैड की मरम्मत, ई लाइब्रेरी, स्कूल में सबमर्सिबल लगाने सहित अन्य मांग रखी। थाना प्रभारी  ने सभी को नशा विरोधी मुहीम के तहत शपथ दिलवाई। 

इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, कैथल एसडीएम संजय कुमार,  एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीएसपी रोहताश कुमार, डीआरओ चंद्रमोहन,  मार्किट कमेटी के चेयरमैन जगमाल राणा, सरपंच हरमगन सिंह, जंग सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş