विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के एक मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन सैल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सेक्टर 55 मोहाली पंजाब निवासी राकेश उर्फ रिक्खी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की अमरगढ़ गामड़ी कैथल निवासी सोनू कि शिकायत अनुसार वह विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। इसी दौरान उसने यूट्यूब पर “रुद्राक्ष ग्रुप ओवरसीज सॉल्यूशन” नामक कंपनी का विज्ञापन देख कंपनी के कर्मचारियों से फोन पर संपर्क किया। कर्मचारी मनराज, गगन तथा अन्य व्यक्तियों ने उसे भरोसा दिलाया कि उनकी कंपनी कनाडा में वर्क वीजा लगवाने और अच्छी नौकरी दिलाने का कार्य करती है। जिसके लिए उससे इस काम के लिए 16 लाख रुपये मांगे और उसे मोहाली स्थित कंपनी के कार्यालय में बुलाया गया, और आरोपियों ने उसे विश्वास में लेते हुए बताया कि कनाडा की एक कंपनी में उसकी नौकरी लगाई जाएगी, जहां उसे प्रति माह 4870 कनाडाई डॉलर वेतन मिलेगा। इसके अलावा रहने, खाने तथा घर से कंपनी तक आने-जाने का खर्च भी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा। आरोपियों ने यह भी कहा कि पहले दो वर्ष का वर्क वीजा तथा उसके बाद दो वर्ष का एक्सटेंशन दिलवाया जाएगा। साथ ही साल में एक बार भारत आने-जाने का खर्च भी कंपनी उठाएगी। शुरुआत में कंपनी की ओर से दिए गए बैंक खाते में 30,500 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद आरोपियों द्वारा लगातार फोन कर जल्द पैसे जमा करवाने का दबाव बनाया जाने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि 7 फरवरी 2024 को उसने 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर करवाए गए। निर्धारित समय बीत जाने के बाद जब उसने आरोपियों से संपर्क किया तो वे लगातार बहाने बनाने लगे। बाद में जब वह मोहाली स्थित कार्यालय पहुंचा तो आरोपियों ने उनके साथ बदसलूकी की और धमकी दी कि यदि उन्होंने पैसे वापस मांगने तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी राकेश पर हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में धोखाधड़ी के कुल 64 मामले दर्ज हैं। आरोपी किसी धोखाधड़ी के अन्य मामले में न्यू नाभा पंजाब जेल में बंद था, जिसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आवश्यक कार्रवाई उपरांत आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş