ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाला दूसरा आरोपी काबू

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही इंस्टाग्राम पर बात करके आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी करने के मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी एसआई रणदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बिरखैर जिला कुरुक्षेत्र हाल भूतगढ़ जिला लुधियाना पंजाब निवासी विवेक शर्मा को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बदसूई निवासी रवि पूनिया की शिकायत अनुसार उसकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में स्टडी वीजा पर रह रही है। वह भी स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। वीजा के लिए वह एजेंसी को इंस्टाग्राम पर सर्च कर रहा था। तभी उसके पास एक इंस्टाग्राम अकाउंट से संदेश आया और उसे कहा कि 6 लाख रुपये में आस्ट्रेलिया का स्टडी वीजा लगवा देंगे। वह उनकी बातों में आ गया और जरूरी कागजात उनके व्हाट्सएप पर भेज दिए। 23 जनवरी 2025 को उसके वाट्सएप पर एक वीजा भेजा गया। इसके बाद उससे ऑस्ट्रेलिया की टिकट के नाम पर 2 लाख 10 हजार रुपये ले लिए गए। पैसे लेने के बाद ना तो उसकी टिकट आई और ना ही वीजा की कापी उसको दी गई। ठग ने उसे इंस्टाग्राम और वाट्सएप से ब्लॉक कर दिया था। जिस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही एक आरोपी गांव लोहारा जिला कुरुक्षेत्र निवासी सुरेंद्र सिंह को काबू किया जा चुका हैं। आरोपी विवेक शर्मा व सुरेंद्र ने मिलकर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थी। आरोपी विवेक शर्मा के कब्जे से 5 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *