नशा मुक्त हो जिला मुहीम तहत कैथल पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक विदेशी नशा तस्कर को 1 किलो 85 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित काबू किया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम बस अड्डा पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस टीम को सूचना मिली कि एनएच 152डी मोहना पुल करनाल से कैथल के नीचे एक व्यक्ति बैग में नशीला पदार्थ सुल्फा लिए हुए हैं, जो किसी ग्राहक के इंतजार में खड़ा हुआ हैं। पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके उक्त स्थान एनएच 152डी मोहना पुल करनाल से कैथल के नीचे दबिश दी। जहां एक व्यक्ति बताए हुलिए अनुसार खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से गांव मोहना की तरफ भागने लगा। जिसे सतर्क पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को काबु कर लिया गया। संदिग्ध व्यक्ति की पहचान वियना, ऑस्ट्रिया हाल चुहाडी जिला वलिपुरम तमिलनाडु निवासी मनुचेर रशीदी के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी कैथल रमेश चंद्र के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक बैग अंदर रखे पॉलीथिन से 1 किलो 85 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पुंडरी में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई तरसेम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से व्यापक पूछताछ दौरान खुलासा हुआ की वह 2009 से इंडिया में आया हुआ है, वह तमिलनाडु में एक कम्पनी में प्राइवेट जॉब करता है तथा तमिलनाडु में अपने परिवार सहित रहता है। आरोपी हिमाचल प्रदेश अपने दोस्तों के साथ आया हुआ था, तथा हिमाचल से यह नशीला पदार्थ खरीदकर लाया है। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं। जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *