21 जून को विस्तार अनाज मंडी में मनाया जाएगा 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 21 जून को जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन विस्तार अनाज मंडी में किया जाएगा, जबकि 20 जून को पायलट रिर्हसल आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इसमें अधिक से अधिक नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। डीसी अपराजिता लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस रूम में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों को योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योग करने से तनाव कम होता है, शरीर स्वस्थ रहता है। इसी उद्देश्य को लेकर इस बार भारत सरकार की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग पर आधारित योग कार्यक्रम जिला, उपमंडल से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किए जाएंगे, ताकि योग को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। सभी आमजन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत विभाग को इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए। इस आयोजन में आयुष, पुलिस, हरियाणा रोडवेज, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, जन स्वास्थ्य, बिजली सहित सभी अन्य विभाग अपनी अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएं। डीसी ने निर्देश दिए कि इसमें विद्यार्थियों, ग्राम पंचायतों सहित पंच, सरपंच, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा शहरी क्षेत्रों के पार्षदों की इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। ग्राम, ब्लॉक और जिला स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि योग दिवस को लेकर 11 से 13 जून तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 15 जून को योग मैराथन आयोजित की जाएगी। गांवों में बनी व्यायामशालाओं को दुरुस्त करने तथा वहां योग मित्रों के माध्यम से नियमित योगाभ्यास करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त (अंडर ट्रेनी) शिवानी पांचाल, जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, कैथल एसडीएम संजय कुमार, डीएसपी सुशील प्रकाश, डीआईपीआरओ नसीब सैनी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. शकुंतला दहिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu