1 किलो 368 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर काबू

नशा तस्करों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सैल की टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 368 ग्राम चरस सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई शीशपाल की टीम अपराध रोकथाम हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान धर्म गेट प्यौदा बस अड्डा के पास एक विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव जाखौली निवासी नरेश कुमार  मोटरसाइकिल पर चरस लेकर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा कैथल बाईपास से तितरम बिजली घर वाली सड़क पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोकने पर चालक ने अपना नाम नरेश कुमार निवासी जाखौली बताया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी  रोहताश कुमार की मौजूदगी में संदिग्ध की तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से मोटरसाइकिल की तेल टंकी पर रखे पीले कपड़े के थैले से एक सफेद पॉलिथीन से 1 किलो 368 ग्राम चरस ( सुल्फा) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई अशोक कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu