विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से लाखों रुपए ठगी करने वालो आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के एक मामले की जांच एंटी एमिग्रेशन सैल प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की अगुवाई में एएसआई मोहन सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गाँव थेहबनेड़ा निवासी मनजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव थेहबनेड़ा निवासी रामपाल की शिकायत अनुसार उसकी जान-पहचान गांव के ही मनजोत सिंह से थी, जो स्वयं को विदेश भेजने का काम करने वाला एजेंट बताया था। मई 2024 में मनजोत सिंह तथा उसके साथी आसिफ अली खान ने उसके भाई देशराज को अमेरिका भेजने, दो साल का वर्क वीजा तथा अमेरिका की पीआर दिलाने का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी के माध्यम से कई लोग विदेश जाकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। आरोपियों ने विभिन्न चरणों में फाइल चार्ज, वीजा, टिकट व अन्य खर्चों के नाम पर शिकायतकर्ता से बैंक खातों एवं ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के माध्यम से 17 लाख 18 हजार रुपये लिए। आरोपियों ने उसके भाई देशराज के पासपोर्ट, फोटो व अन्य दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए। बाद में आरोपियों ने वीजा लगने का दावा करते हुए वीडियो भेजकर उससे लगातार रुपये मांगते रहे। अगस्त 2024 में आरोपियों ने उसको हंगरी का वीजा देकर बताया कि वहां से आगे अमेरिका भेजा जाएगा। वह अपने भाई और आरोपी के साथ दिल्ली तथा मुंबई तक गया, जहां कई दिनों तक रुकने के बावजूद कोई उड़ान नहीं हुई। बाद में एयरपोर्ट पर वीजा और टिकट फर्जी पाए गए, जिसके बाद पीड़ित पक्ष को ठगी का अहसास हुआ। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी का न्यायालय से 4 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu