डीसी ने ली नवनियुक्त पटवारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीसी अपराजिता ने कहा कि सभी नवनियुक्त पटवारी सहित राजस्व विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। अपने कार्यों को गंभीरता से लेते हुए उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करें। सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी एक कार्य के लिए बार बार चक्कर न काटने पड़ें। डीसी लघु सचिवालय के सभागार में नवनियुक्त पटवारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि विभाग में कुल 77 नए पटवारी शामिल हुए हैं। सभी नवनियुक्त पटवारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि विभिन्न लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करे। एग्री स्टैक, ततीमा अपडेशन तथा जमाबंदी से जुड़े कार्यों को भी जल्द से जल्द दुरुस्त एवं पूरा किया जाए। आगामी शनिवार और रविवार को इंतकाल को लेकर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, इनमें सभी पटवारी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पूरी तत्परता से कार्य करें। डीसी ने कहा कि आप सभी नवनियुक्त पटवारी अपनी ट्रेनिंग के दौरान भी इन कार्यों का अनुभव प्राप्त कर चुके हैं। फिलहाल आपको अस्थायी तौर पर तहसील अलॉट की गई हैं। इसलिए तेजी, दक्षता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इस अवसर पर कैथल एसडीएम संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *