बिजली विभाग की उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 20 अगस्त को :- भूपिंदर सिंह
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता भूपिंदर सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 20 अगस्त को प्रातः11 बजे से 2 बजे तक विशेष उपभोक्ता कष्ट निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर एसई सर्कल, यूएचबीवीएन, कैथल के कॉन्फ्रेंस हॉल में लगाया जाएगा। उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के अध्यक्ष श्री योगराज द्वारा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। जिन उपभोक्ताओं का स्थानीय स्तर पर समाधान नहीं हो पाया है, वे निर्धारित समय पर अपनी शिकायत फोरम के समक्ष रख सकते हैं। दो वर्ष से अधिक पुराने, न्यायालय में विचाराधीन तथा बिजली चोरी से संबंधित मामले फोरम में नहीं लिए जाएंगे। सभी उपभोक्ताओं से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
