दुकान का ताला तोड़कर नकदी व बैटरी चोरी, आरोपी काबू
दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से नकदी व बिजली की बैटरी चोरी करने के मामले में एंटी नारकोटिक सेल द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया की राहुल निवासी फतेहपुर, पुण्डरी कि शिकायत अनुसार उसकी करनाल रोड, कैथल स्थित कान्हा सोफा एंड सीट मेकर के नाम से दुकान है। 10 अगस्त 2025 को वह दुकान पर ताला लगाकर सामान लेने के लिए कैथल गया था। वापस लौटने पर दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर गल्ले से करीब 3,000 रुपये नकद तथा एक बिजली की बैटरी चोरी मिली। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी सुनील कुमार की टीम द्वारा आरोपी बैंक कॉलोनी कैथल निवासी कपिल को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पहले ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी के कब्जे से 500 रुपए बरामद किए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
