315 बोर देसी कट्टा व 1 कारतूस सहित आरोपी काबू

(कैथल, 09 Sep ) अवैध असला-अमुनेशन रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्रवाई एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार की गई। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम शाम के समय गश्त पर थी। पुलिस टीम गांव मुंदड़ी स्थित सरकारी स्कूल के सामने मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि हांसी-बुटाना नहर, करनाल रोड कैथल पुल के पास एक युवक किसी वाहन के इंतजार में खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और गांव करोड़ा निवासी सुमित कुमार को काबू कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी पैंट से 315 बोर का देसी कट्टा और एक 315 बोर का कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से व्यापक पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत और उसके इस्तेमाल से संबंधित पहलुओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu