डीसी अपराजिता ने किया बाल उपवन आश्रम का औचक निरीक्षण, बच्चों से की बातचीत

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 42;

कैथल, 18 सितंबर। जिला उपायुक्त अपराजिता ने शुक्रवार को विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण बाल उपवन आश्रम कैथल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीसी ने आश्रम में रह रहे बच्चों से आत्मीयता के साथ बातचीत की और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, खान-पान, रहन-सहन, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।

बच्चों से व्यक्तिगत रूप से की बातचीत

डीसी अपराजिता ने बच्चों से व्यक्तिगत रूप से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्हें आश्रम में किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है और उनकी जरूरतों तथा सुविधाओं को लेकर भी बातचीत की।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने बाल उपवन आश्रम कैथल में बच्चों के लिए उपलब्ध स्वच्छता व्यवस्था, भोजन, चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

साफ-सफाई और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

डीसी अपराजिता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आश्रम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उनकी जरूरतों का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि आश्रम में रह रहे बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ, सम्मानजनक और सकारात्मक वातावरण उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा और सर्वांगीण विकास से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने डीसी को बाल उपवन आश्रम कैथल में बच्चों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा उनके संरक्षण एवं कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के चेयरमैन भीम सैन अग्रवाल, सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्य, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कोमल, डीसीपीयू से राजबीर सिंह तथा सोशल वर्कर सुरेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि बच्चों से संबंधित कोई समस्या सामने आती है तो उसका तुरंत समाधान करवाया जाए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu