5 किलो 170 ग्राम गांजा फूल पत्ती नशा तस्कर काबू

एक तरफ जहां पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सदर कैथल पुलिस द्वारा गांव खुराना से एक आरोपी को 5 किलो 170 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में एसआई जसबीर सिंह की टीम गश्त दौरान खुराना रोड पर मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि गांव खुराना निवासी रमेश अपनी गाड़ी DL52GD-3719 टाटा ईवी में गांजा फूल पत्ती लेकर गांव खुराना से कैथल की तरफ आ रहा है तथा अपने आसपास के ग्राहकों को गांजा फूल पत्ती बेचने का काम करता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा खुराना रोड पर नाकाबंदी शुरू की गई। कुछ देर बाद गांव खुराना की तरफ से उक्त गाड़ी आती दिखाई दी, जो पुलिस पार्टी को देखकर वापस मुड़ने लगी। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध को गाड़ी सहित काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव खुराना निवासी रमेश के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ ईश्वर चहल के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी की गाड़ी की पिछली सीट से पॉलीथिन में 5 किलो 170 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद हुई। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई सत्यवान द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu