कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली!

जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ पुलिस टीम गुहला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चोरी व छीनाझपटी के कई मामलों को अंजाम दे चुके अपराधी को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। आरोपी की पहचान कृपाल उर्फ बल्लू निवासी अलीपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एआई मुकेश की अगुवाई में एएसआई अजीत सिंह, एएसआई राममेहर, एएसआई अशोक, एएसआई संदीप व सिपाही सरवन कुमार की टीम सरकारी गाड़ी में थाना गुहला क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की तलाश में गश्त कर रहे थे। गांव बाबकपुर के पास पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कृपाल उर्फ बल्लू, जो चोरी व छीनाझपटी के मामलों में वांछित है, बुबकपुर से रत्ताखेड़ा जाने वाली सड़क के पास जंगल में बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर अवैध हथियार सहित किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी तैयार की गई तथा टीम के कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहन ली। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागने लगा। पुलिस कर्मचारियों द्वारा उसे रुकने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आरोपी द्वारा चलाई गई गोली एएसआई अजीत सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के घुटने में गोली लगी और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। आरोपी द्वारा 4 से फायर किए गए तथा 4 फायर पुलिस की तरफ से हुए। आरोपी की पहचान कृपाल उर्फ बल्लू निवासी अलीपुर, पंजाब के रूप में हुई है। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी गुहला ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सरकारी अस्पताल कैथल रेफर कर दिया। आरोपी के कब्जे से 32 बोर अवैध असला, 3 खाली खोल व एक कारतूस बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच दौरान सामने आया है की आरोपी पर चोरी छीनाझपटी करीब 5 मामले दर्ज है। 4 मामले कैथल जिला के एक पंजाब का है। आरोपी पर 4 मई 2026 को चीका एक बाइक चोरी करने का आरोप है, जिस बारे चीका निवासी राजू की शिकायत पर मामला दर्ज है। उक्त मामले में आरोपी की गिरफ्तारी बकाया थी। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा चीका में एक वृद्ध महिला से पैसे छीनने की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। आरोपी चीका के दो मामलों में अदालत से गैर हाजिर भी चल रहा है। जिनमें पी ओ की कार्रवाई शुरू की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu