ऋण की किस्ते हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैथल खबर (9 जनवरी) : ऋण की किस्ते जमा ना कराने के बजाय हड़प कर धोखाधड़ी करने के मामले की जांच इकनॉमिक सैल पुलिस के एएसआई जयबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी कमलगढ़ कंला जिला बग्गा पंजाब निवासी गुरपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक बिट्टू की शिकायत अनुसार उनकी कंपनी बैंक इंडसइंड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी को इंडसइंड बैंक ने अपने बिजनेस कोरस्पोंडेंट के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं को लोन देकर उनको सहायता प्रदान करती है और इसके फील्ड ऑफिसर महिलाओं को लोन देने व उनकी किस्तों के कलेक्शन का कार्य करते हैं। आरोपी गुरपिंदर सिंह व हरजीत सिंह उनकी कंपनी में फील्ड ऑफिसर का कार्य करते थे। आरोपियों ने शहर व कुछ गांवों में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को लोन जारी किए हुए थे। आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से झूठ बोलकर बड़ा लोन देने का झांसा देकर कुछ महिलाओं से जो लोन चल रहा था, उसके एक साथ सारे पैसे नकद ले लिए और कुछ महिलाओं से किस्त के पैसे लेकर शाखा में जमा नहीं कराए। जब उसने आरोपी कर्मचारियों की व ऋण लेने वाली महिला से बैठक की तो कुछ महिला सदस्यों ने कहा कि हमारा बड़ा लोन कब आएगा। इस पर उसे शक हुआ और आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि राशि को गबन किया गया है। दोनों आरोपियों ने 7 लाख 42 हजार 366 रुपये कंपनी के पास जमा नहीं करवाए। गुरपिंदर सिंह ने 6 लाख 72 हजार 645 रुपये व हरजीत सिंह ने 69 हजार 721 रुपये का गबन किया। जब इस संबंध में आरोपियों से संपर्क किया तो वे रुपये देने से मना कर गए। ऐसा करके आरोपियों ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की है। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *