कैथल: हरियाणा के कैथल निवासी युवक सक्षम की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत हो गई. सक्षम 6 जनवरी शाम को साइकिल पर ड्यूटी जा रहा था. जैसे ही उसने ट्रैफिक सिग्नल पर अपनी साइकिल रोकी तो पीछे से आ रहे एक गाड़ी चालक ने साइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में घायल सक्षम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि सक्षम अमेरिका में एक स्टोर पर नौकरी करता था. उसकी करीब 1 माह पहले ही नौकरी मिली थी. उसे 4 माह खाली रहना पड़ा था. परिजनों ने बताया कि सक्षम को उन्होंने लाखों रुपये लगाकर अमेरिका भेजा था. अब इतना पैसा नहीं बचा है कि वे सक्षम के शव को वापस भारत ला सके. जिसके चलते परिजनों ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सक्षम के शव को देश में वापस लाने के लिए उनकी मदद की जाए. परिजनों ने इस संबंध में गुरुवार को कैथल उपायुक्त से मिलकर मदद की गुहार लगाई है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *