ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कलायत क्षेत्र से एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले आरोपी जिला पानीपत के गांव राजापुर निवासी गुरपेज सिंह उर्फ पेजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कलायत निवासी आकाश ने शिकायत दी कि उसने ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा लगवाने के लिए आरोपी गुरपेज सिंह के साथ 14 लाख रुपये में बात की थी। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग समय में उससे तीन लाख 70 हजार हजार रुपये कैश व पांच लाख 79 हजार 700 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी ने उससे रुपये लेकर कहा कि वह उसका टूरिस्ट वीजा लगवाएगा और बाद में ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद यही वीजा वर्क वीजा में कन्वर्ट हो जाएगा। जून 2024 को गुरपेज ने उसके पास वीजा भेजा। जब वीजा चेक करवाया तो यह फर्जी निकला। जब उसने इस बारे में गुरपेज से बात की तो उसने कहा कि अगर इस वीजा पर नहीं जाना है, तो ओर पैसे देने होंगे। ऐसे में उन्होंने गुरपेज को 9 लाख 49 हजार 750 रुपये दे दिए। इसके बाद एजेंट गुरपेज सिंह ने उनके फोन उठाने बंद कर दिए। जब वह उसके पानीपत ऑफिस में गया तो वह भी बंद मिला। ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी वीरवार को अदालत में पेश करके व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।
