कैथल में 22 अप्रैल को पहुंचेगी साइक्लोथॉन यात्रा : डीसी

हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरु की गई साइक्लोथॉन यात्रा 22 अप्रैल को कैथल में प्रवेश करेगी। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत यह यात्रा नशे के खिलाफ शुरू की गई एक मुहिम है। यात्रा को लेकर प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई हैं। साथ ही प्रशासन सभी विभागों तालमेल कर इस यात्रा को सफल बनाने के लिए अपील कर रहा है। डीसी प्रीति का कहना है कि साइक्लोथॉन यात्रा का जिले में नशे के खिलाफ प्रभावी संदेश जाना चाहिए। साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को जिले में ढांड, फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए कैथल शहर में प्रवेश करेगी। इसके बाद 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर रवाना होगी। साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

पंजीकरण के लिए वेबसाइट जारी

सभी स्कूल, कॉलेजों, एनजीओ, केमिस्ट एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र, एंटी नारकोटिक्स टीम, ड्रग फ्री गांव के सरपंचों आदि को इस यात्रा में भाग लेने का प्रशासन ने आह्वान किया है। इस यात्रा में भाग लेने के लिए वेबसाइट भी जारी की है।https://uday.haryana.gov.in/ पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। डीसी प्रीति ने जिलावासियों से अपील की है कि लोग ज्यादा से ज्यादा इसमें भाग लें और नशामुक्ति की इस मुहीम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। जिले नशा मुक्त होंगे तो प्रदेश भी नशा मुक्त होगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *