जानलेवा हमले की साजिश में रैकी करने वाला आरोपी काबू

कैथल में जींद रोड के पास युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में युवकों की रैकी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा काबु कर लिया गया। उक्त मामले में 3 आरोपी पहले ही काबु किए जा चुके है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव किठाना निवासी अमन की शिकायत अनुसार वह 24 अप्रैल को अपने दोस्त सिरटा निवासी साहिल और कैथल निवासी मुकेश उर्फ संजू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरकारी हस्पताल कैथल जा रहे थे। जब वे जींद रोड पर टाटा मैट्रो कमर्शियल एजेंसी के नजदीक पहुंचे, तभी एक ग्रे रंग की कार ने उनकी बाइक को पीछे से जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। तभी कार से उतरे गांव नौच निवासी नितिन अपने साथियों राहुल उर्फ एचपी, रितेश ढांडा, मंजीत उर्फ काला, रमन छौत, अभिषेक उर्फ अभी, सचिन जाखौली व अन्य युवकों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपियों ने उन तीनों पर गंडासी व अन्य हथियारों से वार किए तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई। राहगीरों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह द्वारा करते हुए आरोपी गांव कोटड़ा निवासी मोहित सिरोही को काबु कर लिया गया। उक्त मामले में पहले ही आरोपी गुहणा निवासी राहुल उर्फ एचपी, नौच निवासी नितिन तथा गढ़ी निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मोहित ने युवको की रैकी की गई थी। आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *