1 किलो 140 ग्राम चरस सहित आरोपी काबू  

नशा मुक्त हो जिला मुहीम तहत कैथल पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान एंटी नारकोटिक सैल ने 1 किलो 140 ग्राम चरस (सुल्फा) सहित एक आरोपी को काबू किया है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम गश्त दौरान एनएच-152 पर मौजूद थी। पुलिस टीम को एक गुप्त सूचना मिली कि गांव हरसौला की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास बैठा एक व्यक्ति अपने पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ चरस (सुल्फा) लेकर किसी को सप्लाई देने की फिराक में बैठा है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की। पुलिस टीम जब गांव हरसौला की तरफ करीब एक किलोमीटर आगे पहुंची तो पुलिया पर बैठा एक व्यक्ति सूचना अनुसार दिखाई दिया। उसके पास एक थैला रखा हुआ। पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके पर उसे काबू कर पूछताछ की तो उसकी पहचान सुरेन्द्र निवासी गांव उरलाना कलां जिला पानीपत के रूप हुई । पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे डीएसपी कलायत रोहताश कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में थैले से 1 किलो 140 ग्राम चरस (सुल्फा ) बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई जोगिंदर सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *