1 किलो 45 ग्राम चरस सहित नशा तस्कर काबू
डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन तहत जुआ/सट्टा, नशा और अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए थाना ढांड पुलिस द्वारा ढांड क्षेत्र से एक नशा तस्कर को काबू कर लिया गया, जिसके कब्जे से 1 किलो 45 ग्राम चरस/सुल्फा बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड पुलिस एसएचओ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन तहत एएसआई भान सिंह की टीम गश्त दौरान बस स्टैंड ढांड पर मौजूद थी। जहां गश्त दौरान बस स्टैंड पर पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उस युवक को पूछताछ के लिए रोका गया तो जिसने अपना नाम पता गांव ट्योठा निवासी धर्मेंद्र सिंह बताया, जो नशा किए हुए हालात में था। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध धर्मेंद्र सिंह को काबु कर कर लिया गया। नियमानुसार कार्रवाई करने उपरांत धर्मेंद्र ने पूछताछ दौरान बताया कि वह करीब 10 साल विदेश रहकर 2022 में वापिस भारत आ गया था। जो अब वह ढांड में आईसीआईसीआई बैक कालोनी में किराये के मकान में रहता है और सुल्फा/ चरस पीने का आदि हुँ। जिसने बताया कि मेरे पास किराये के मकान में काफी मात्रा में सुल्फा/चरस रखा हुआ हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतिन कुमार के समक्ष जब धर्मेन्द्र के किराए के कमरे की तलाशी ली गई तो तलाशी दौरान पुलिस को कमरे से 1 किलो 45 ग्राम चरस/ सुल्फा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना ढांड में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
