1 किलो 450 ग्राम डोडापोस्त सप्लाई करने वाला आरोपी काबू!

युवा वर्ग को नशे की लत से बचाने के लिए एसपी उपासना के आदेशानुसार नशा तस्करों की जड़ मूल तक पहुंचते हुए 1 किलो 450 ग्राम डोडापोस्त सप्लाई मामले की जांच थाना चीका पुलिस के पीएसआई कमलदीप की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव चाणचक निवासी राना राम को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 दिसंबर 2025 को थाना चीका पुलिस के एसआई अनिल कुमार की टीम द्वारा हांसी-बुटाना नहर पुल, थेह बनेडा पर नाकाबंदी दौरान चार पहिया स्कूटी पर आए संदिग्ध रामकिशन उर्फ निशान सिंह निवासी डेरा बाजीगर गांव थेह बनेडा को काबू किया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 1 किलो 450 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ था। आरोपी के खिलाफ थाना चीका  में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई पीएसआई कमलदीप द्वारा अमल में लाई गई। आरोपी रामकिशन ने पूछताछ दौरान कबूल किया था कि उन्हें यह नशीला पदार्थ राना राम उपरोक्त द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। आरोपी मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *