1 किलो 775 ग्राम चूरा पोस्त व 122 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू

एक तरफ जहां पर एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत एंटी नारकोटिक सैल द्वारा एक नशा तस्कर को 1 किलो 775 ग्राम चूरा पोस्त व 122 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल के एसआई जोगिंद्र सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान ढांड रोड़ सन सिटी कैथल के पास मौजूद थी। जहां पर सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि रेहडा निवासी मसतान सिंह हाल निवासी शिव शक्ति धाम मंदिर कॉलोनी कैथल ट्रक चालक का काम करता हैं। जो अपने घर शिव शक्ति धाम मंदिर कॉलोनी कैथल से नशीला पदार्थ अफीम ट्रक यूनियन कैथल में बेचने जाने वाला हैं। जिसके घर पर रेड करके उसे नशीला पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते उपरोक्त मकान पर दबिश देकर गली में खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान मसतान उपरोक्त के रूप में हुई। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे ईटीओ कैथल कंचन पांडे के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 1 किलो 775 ग्राम चूरा पोस्त व एक डिब्बी से 122 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे एएसआई प्रवीन कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *