जिला परिषद के प्रांगण में 16 मई को आयोजित होगा जॉब फेयर :- ममता कुमारी

जिला रोजगार अधिकारी ममता कुमारी ने बताया कि कार्यालय द्वारा जिला परिषद के प्रांगण में 16 मई को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, भारत फाइनेंशियल इन्क्लूशन व एसआईएस सिक्योरिटी आदि कंपनियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि योग्यता 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट के इच्छुक प्रार्थी नौकरियों के पंजीकरण के लिए इस जॉब फेयर में सिक्योरिटी गार्ड, निरीक्षक, सेल्स मैनेजर, वित्तीय सलाहकार, फील्ड सहायक व व्यवसाय विकास कार्यकारी आदि पदों के लिए भाग ले सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *