ग्रुप डी की भर्ती में DSC और OSC के लिए आरक्षण
-7596 पदों में से 1209 पद DSC और OSC के लिए आरक्षित
चंडीगढ़ (14 मई) : लंबे समय से नौकरी की बाट देख रहे युवाओं के लिए हरियाणा सरकार ने हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के माध्यम से ग्रुप-डी के 7,596 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह पहल न केवल रोजगार को बढ़ावा देगी, बल्कि सामाजिक समावेशिता और निष्पक्षता को भी सुनिश्चित करेगी।
इस भर्ती में उम्मीदवारों के कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) स्कोर का उपयोग किया जाएगा। यह पारदर्शी और मेरिट-आधारित चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करेगा। पहली बार, ग्रुप-डी भर्ती में वंचित अनुसूचित जातियों (DSC) के लिए 605 पद और अन्य अनुसूचित जातियों (OSC) के लिए 604 पद आरक्षित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त BCA, BCB, EWS, PH, ESP, ESM आदि वर्गों के लिए भी आरक्षित सीटों का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक न्याय को भी मजबूत करेगी। इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए टेक्नोलॉजी का उपयोग कर आवेदन और चयन प्रक्रिया को और अधिक सुगम और कुशल बनाया जाएगा।
