अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी एक आरोपी गिरफ्तार

 विदेश भेजने के सब्जबाग दिखाकर आमजन से ठगी करने वाले आरोपियों पर जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसे ही एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की अगुवाई में एएसआई रोहताश की टीम द्वारा करते हुए आरोपी आरोपी लाखनौरी जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी विनित कुमार उर्फ हन्नी को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फतेहपुर पूंडरी निवासी भारत की शिकायत अनुसार नवंबर 2024 में रिंकू मैहला निवासी मुंदड़ी व उसके साथियों ने उसे अमेरिका वैध प्रक्रिया से भेजने का झांसा दिया और 57 लाख रुपये की डील की। इसके बाद शिकायतकर्ता को दुबई का वीजा लगवाकर 17 नवंबर 2024 को शारजाह के रास्ते दुबई भेजा गया। इसके बाद इज़राइल, स्पेन और निकारागुआ होते हुए अवैध रूप से मैक्सिको पहुंचाया गया, जहां उसे स्थानीय तस्करों द्वारा प्रताड़ित किया गया और परिवार से लगातार रुपये की मांग कर धमकियां दी गईं। शिकायतकर्ता के परिवार से किस्तों में कुल 39 लाख रुपये आरोपियों को दिए गए। लेकिन न तो उसे अमेरिका पहुंचाया गया, बल्कि उसकी जान को खतरे में डालते हुए उसे मजबूरी में अपने खर्चे पर भारत लौटना पड़ा। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया। आरोपी विनित कुमार भी उक्त वारदात में शामिल है।आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *