मकान में चोरी करने वाले 2 आरोपी काबू

चोरी की वारदात करने वाले अपराधियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत ढांड क्षेत्र में एक घर में सेंधमारी करके आभूषण व नकदी चोरी मामले में ढांड पुलिस ने 2 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव कौल निवासी शिवसरण की शिकायत अनुसार वह बीएसएनएल एक्सचेंज में कार्यरत है और अपने परिवार के साथ एक्सचेंज के क्वार्टर में रहता है। 5 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उसका बेटा घर को बंद करके अपने काम पर चला गया था। जब दोपहर करीब 2 बजे वह घर वापस लौटा तो उसने देखा कि घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। उसने देखा कि अलमारी से चांदी का कड़ा, दो चांदी की चैन, एक चांदी का ब्रेसलेट, सोने के टॉप्स तथा करीब 5000 रुपये नकदी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। जिस बारे थाना ढांड में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना ढांड पुलिस प्रभारी एसआई पवन कुमार की अगुवाई में एचसी संदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव कौल निवासी विक्रम उर्फ विक्की व कमल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 3200 रुपए नकदी, एक चांदी कड़ा, दो चांदी चैन, एक ब्रेसलेट चांदी बरामद किया गया। दोनो आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *