बाइक चोरी के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार
दुपहिया वाहन चोरो पर एसपी आस्था मोदी के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी के अलग अलग 2 मामलों में 2 आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की बाइक चोरी के एक मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई बिजेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव बालू निवासी सुनील कुमार को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुराड़ निवासी सुखदेव की शिकायत अनुसार 21 फरवरी की रात उसकी बाइक जींद रोड़ कैथल स्थित स्प्रिंग फील्ड के बाहर से अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज है। उपरोक्त मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया हैं, जिसके कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद की जा चुकी हैं। दूसरे मामले की जांच चौकी महमुदपुर पुलिस के एचसी मंगल सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी समाना पंजाब निवासी चाहत सिंह को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मलकाना पत्ती समाना पंजाब निवासी सुनील की शिकायत अनुसार 6 अप्रैल को वह माईसर मंदिर महमूदपुर में माथा टेकने के लिए अपनी बाइक पर आया था। जहां से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक सहित एक अन्य व्यक्ति धरमिंद्र की बाइक चोरी करके ले गया। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त मामले में चोरी की गई धरमिंद्र की बाइक सहित चोरीशुदा 5 अन्य बाइक बरामद की जा चुकी हैं। दोनों आरोपी इससे पूर्व किसी अन्य मामले में जेल में बंद थे, जिनकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी चाहत का अदालत से 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया जबकि आरोपी सुनील को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
