पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी करने के नाम पर 85 लाख की ठगी, आरोपी काबू

पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी करने के नाम पर ठगी करने के मामले की जांच थाना सदर पुलिस के एएसआई जयपाल सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव कलर भैणी जिला हिसार निवासी रोहताश को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव खुराना निवासी दयाल चंद की शिकायत की शिकायत अनुसार उसका खनौरी रोड कैथल स्थित सत्या फिलिंग स्टेशन पर आना-जाना था। वहां उसकी दोस्ती रोहताश से हुई थी जो हाल सनसिटी कैथल में रह रहा है।  रोहताश ने बताया कि वह गांव बात्ता स्थित देव दीप फिलिंग स्टेशन का मालिक है। 25 अगस्त, 2020 को रोहताश और अमन उसके घर आए थे। दोनों ने कहा कि उनके पम्प पर तेल नहीं है जिसके लिए उन्हें पैसे चाहिए। उन्होंने उससे 15 लाख रुपए मांग और तेल में आधा कमीशन देने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर उसने करीब 60 लाख रुपए अलग-अलग तारीखों में आरोपियों के खातों में भेज दिए थे। पैसे लेने के बाद भी उसे तेल बेचकर हुए लाभ का कोई हिस्सा नहीं दिया। सितम्बर, 2022 में तीनों आरोपी उसके घर आए और बोले कि उन्हें मकान बनाने के लिए पैसे चाहिए। वे उसे पैट्रोल पम्प में हिस्सेदारी दे देंगे। पम्प की कीमत करीब 3 करोड़ रुपए है। हमने 60 लाख रुपए पहले लिए हुए हैं और 21 लाख रुपए दे दो। उसने पैसे दे दिए और उसे पम्प में चौथे हिस्से का मालिक बनाने पर सहमति हो गई। उसे बयाना भी लिख कर दिया गया था। रजिस्ट्री उसके नाम करवाने के लिए अगस्त, 2023 का समय दिया गया था। इसके बाद उससे करीब 2.50 लाख रुपए लिए गए थे। इसके पश्चात आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने की तारीख आगे बढ़ा दी। उसे बाद में पता लगा कि पम्प 30 साल के लिए एच. पी. कंपनी ने लीज पर लिया हुआ है। यह रोहताश और अमन की संपत्ति नहीं है। वह अपने पैसे वापस लेने के लिए आरोपियों के घर गया तो उन्होंने झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी मंगलवार को अदालत में किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *